Site icon Jan Bharat Samachar

गायक सचिन पिळगावकर ने की कै. श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर में दत्तगुरु की आरती

Spread the love

पुणे : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कै. श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर ट्रस्ट की ओर से विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 29 जुलाई तक मंदिर परिसर में कई आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।इस अवसर पर प्रख्यात अभिनेता, निर्माता, लेखक, निर्देशक, संगीतकार और गायक सचिन पिळगावकर ने कै. श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर में दत्तगुरु की आरती की। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष पुनीत बालन सहित कई मान्यवर उपस्थित थे।

इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि दत्तगुरु के दर्शन और आरती का अनुभव अत्यंत दिव्य एवं अविस्मरणीय है। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और श्रद्धा की परंपरा को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और आरती के लिए पहुंच रहे हैं। ट्रस्ट की ओर से भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं तथा 19 से 29 जुलाई तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Exit mobile version