Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे में क्रिएलिटी और वॉल ३डी द्वारा ‘अनुभवात्मक’ ३डी प्रिंटिंग रिटेल स्टोर लॉन्च

Spread the love

पुणे,२४ जुलाई  — थ्रीडी प्रिंटिंग के क्षेत्र में दुनिया की दिग्गज कंपनी क्रिएलिटी और भारत की प्रमुख थ्रीडी प्रिंटिंग कंपनी वॉल थ्रीडी ने पुणे के कोरेगांव पार्क स्थित कोपा मॉल में शहर का पहला ‘एक्सपीरिएंशियल’ थ्रीड प्रिंटिंग रिटेल स्टोर लॉन्च किया है। इस स्टोर में ग्राहक लाइव थ्रीडी प्रिंटिंग होते हुए देख सकते हैं और यह अनुभव कर सकते हैं कि कैसे डिजिटल कॉन्सेप्ट्स को असल चीज़ों (ऑब्जेक्ट्स) में बदला जाता हैवह भी रियल-टाइम में। यह लॉन्च क्रिएटर्स, स्टूडेंट्स, बिज़नेस, हॉबी रखने वालों और टेक्नोलॉजी के शौकीनों के लिए थ्रीडी प्रिंटिंग को ज़्यादा आसान, इंटरैक्टिव और दिलचस्प बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। साथ ही, यह २९ मई, २०२६ को हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने के बाद, दुनिया भर में अपनी ऑफलाइन रिटेल मौजूदगी को बढ़ाने के लिए क्रिएलिटी के लगातार निवेश को भी दिखाता है।

पुणे के मशहूर लाइफ़स्टाइल डेस्टिनेशन, कोपा मॉल की दूसरी मंज़िल पर मौजूद यह स्टोर थ्रीडी प्रिंटिंग का एक प्रैक्टिकल और इंटरैक्टिव अनुभव देता है। यहाँ चालू हालत में क्रिएलिटी प्रिंटर और अलग-अलग तरह के फिलामेंट कलर्स रखे गए हैं। वॉल थ्रीडी के एक्सपर्ट्स विज़िटर्स को थ्रीडी प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी को समझने और इस्तेमाल करने में मदद करने के लिए मौजूद रहते हैं।

वॉल थ्रीडी के सीईओ राहुल चंडालिया ने कहा, “हम क्रिएलिटी के साथ मिलकर कोपा मॉल में अपना पहला थ्रीडी प्रिंटिंग रिटेल स्टोर शुरू करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस स्टोर के ज़रिए हमारा मकसद थ्रीडी प्रिंटिंग को लोगों के करीब लाना और एक ऐसी जगह बनाना है जहाँ वे असल ज़िंदगी में इस टेक्नोलॉजी को देख, समझ और अनुभव कर सकें। चाहे आप क्रिएटर हों, स्टूडेंट हों, बिज़नेस ओनर हों, हॉबी रखने वाले हों या बस थ्रीडी प्रिंटिंग के बारे में जानने के इच्छुक हों, यह स्टोर इस टेक्नोलॉजी को सभी के लिए ज़्यादा आसान, दिलचस्प और उपयोगी बनाने के मकसद से बनाया गया है।”

 स्टोर के की फ़्यूटर्स में शामिल है: 

           शॉप फ्लोर पर थ्रीडी प्रिंटिंग का लाइव डेमो।

           इक्विपमेंट्स की एक बड़ी रेंज, जिसमें फ्यूज़्ड डिपॉज़िशन मॉडलिंग (एफडीएम) और रेज़िन प्रिंटर (एसएलए), फिलामेंट्स, थ्रीडी पेन, थ्रीडी स्कैनर और लेज़र एनग्रेवर शामिल हैं।

           शुरुआत करने वालों, शौक रखने वालों और प्रोफेशनल्स के लिए प्रैक्टिकल गाइडेंस।

           सीखने के लिए एक खास जगह, जो स्टूडेंट्स, डिज़ाइनर्स, एंटरप्रेन्योर्स और थ्रीडी प्रिंटिंग के बारे में सीखने में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए है।

यह पहल दिखाती है कि थ्रीडी प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी खास वर्कशॉप से निकलकर आम रिटेल माहौल में आने के लिए तैयार है।

क्रिएलिटी और वॉल थ्रीडी का साथ मिल कर कम करने का उद्देश्य:

           थ्रीडी प्रिंटिंग को हर किसी के लिए सचमुच आसान और सुलभ बनाना।

           खरीदने से पहले प्रोडक्ट्स को देखने, छूने और समझने का मौका देकर खरीदारों को ‘मेकर’ (बनाने वाला) बनने के लिए सशक्त बनाना।

           वॉल थ्रीडी की विशेषज्ञता के साथ वर्ल्ड-क्लास क्रिएलिटी मशीनें।

           शिक्षा, डिज़ाइन और एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्रों में क्रिएटिविटी को बढ़ावा देना।

Exit mobile version