Jan Bharat Samachar

बोपोडी सिग्नल सहित कई इलाकों के गड्ढे तत्काल भरे गए, उपमहापौर परशुराम वाडेकर की पहल से मिली राहत

Spread the love

पुणे : प्रभाग क्रमांक 8 के औंध-बोपोडी क्षेत्र में बोपोडी सिग्नल, एलफिस्टन, संजय गांधी हॉस्पिटल, किर्लोस्कर रोड और हनुमान मंदिर परिसर में सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए पुणे महानगरपालिका के उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मनपा के पथ विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया और गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। पथ विभाग की ओर से संबंधित स्थानों पर डामर डालकर गड्ढों को भर दिया गया, जिससे यातायात सुरक्षित और सुचारु बनाने में मदद मिली।

मरम्मत कार्य के दौरान आप्पासाहेब वाडेकर, सतीश शाह, जीतूभाऊ कांबले, ललित येरेल्लू और आकाश लांडे मौके पर उपस्थित रहे तथा कार्य का निरीक्षण कर इसे समय पर पूरा कराया।

स्थानीय नागरिकों ने त्वरित कार्रवाई के लिए उपमहापौर परशुराम वाडेकर और पुणे महानगरपालिका के पथ विभाग का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी सड़कों की नियमित मरम्मत कर नागरिकों को सुरक्षित यातायात की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Exit mobile version