Jan Bharat Samachar

शाहू महाराज चौक और बोपोडी रेलवे पुल के नीचे के गड्ढे तत्काल भरे गए

Spread the love

पुणे: प्रभाग क्रमांक 8 (औंध-बोपोडी) के शाहू महाराज चौक तथा हरीश ब्रिज (रेलवे पुल के नीचे) बोपोडी परिसर की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लगातार बारिश के चलते इन गड्ढों की स्थिति और खराब हो गई थी, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी।
नागरिकों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुणे महानगरपालिका के उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने तत्काल महापालिका के पथ विभाग से समन्वय कर संबंधित स्थानों पर गड्ढे भरने का काम शुरू करवाया।
पुणे महानगरपालिका के पथ विभाग की ओर से डांबर डालकर प्रमुख गड्ढों को तत्काल भर दिया गया। इससे क्षेत्र में यातायात अधिक सुरक्षित और सुचारु हुआ तथा नागरिकों को भी राहत मिली।


काम के दौरान उपमहापौर सुनीता परशुराम वाडेकर, आप्पासाहेब वाडेकर और विलास जाधव ने मौके पर उपस्थित रहकर कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने तत्काल डांबर डालकर गड्ढों को भरवाने की प्रक्रिया पूरी कराई।
नागरिकों ने सड़क की समस्या का तत्काल समाधान किए जाने पर उपमहापौर परशुराम वाडेकर के प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version