Site icon Jan Bharat Samachar

वर्ल्ड स्केट – फ्लैंडर्स ग्रैंड प्रिक्स, यूरोपियन रोलर स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में ओजस को 1 रजत और 2 कांस्य पदक

Spread the love

पुणे : एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के छात्र ओजस सुयोग कुलकर्णी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बेल्जियम के ओस्टेंड में 13 से 16 अगस्त 2026 के बीच आयोजित “वर्ल्ड स्केट – फ्लैंडर्स ग्रैंड प्रिक्स, यूरोपियन रोलर स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026” में शानदार प्रदर्शन किया है. ओजस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन खेल दिखाते हुए 3 पदक जीते जिसमें रजत पदक ( 200 मीटर फ्लाइंग लैप ), कांस्य पदक (1000 मीटर ट्रैक रेस) और कांस्य पदक ( शॉर्ट ट्रैक रेस सीरीज )में रैंकिंग हासिल की.उनकी इस उपलब्धि पर एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल विश्वनाथ कराड और कार्यकारी निदेशिका डॉ. अदिति कराड ने उनका सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

यूथ मेन्स वर्ग में दुनिया और यूरोप के कुछ शीर्ष युवा स्केटर्स के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए ओजस ने कई स्पर्धाओं में भाग लिया और भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली प्रदर्शन दर्ज किया.

ओजस, MIT-WPU के CSE AI & DS के 6-वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम का प्रथम वर्ष का छात्र है. अंतरराष्ट्रीय रोलर स्पीड स्केटिंग में अपना सफर जारी रखते हुए, ओजस की यह सफलता उनके समर्पण, गति, दृढ़ निश्चय और उत्कृष्टता की ललक को दर्शाती है.

उनकी इस सफलता पर एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. दत्ता दंडगे, कुलसचिव प्रो. गणेश पोकले और खेल विभाग के निदेशक डॉ. वैभव वाघ ने शुभकामनाएं दीं.

Exit mobile version