Site icon Jan Bharat Samachar

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ की वजह से कल बंद रहेगी स्कूल

Spread the love

 

 

रांची . चक्रवाती तूफान ‘दाना’ को लेकर झारखंड सरकार ने आदेश जारी किया है कि शुक्रवार (25 अक्टूबर) को कुछ इलाकों में स्कूल बंद रहेंगे. आज जारी किए गए सरकारी आदेश के अनुसार बाब कोल्हान प्रमंडल, भाईगामा के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर सहायता प्राप्त और सभी प्राइवेट विद्यालयों में कक्षा-KG से 12वीं तक की कक्षाएं दिनांक-25.10.2024 को बंद रखने के आदेश जारी की गई है.

चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा के और करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार दोपहर को भीषण चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा तट से 200 किलोमीटर के भीतर था। इसकी वजह से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। राज्य सरकार ने तटीय जिलों में निकासी के प्रयासों में भी तेजी लाई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को प्राकृतिक आपदा के कारण शून्य हताहत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार तड़के ओडिशा में भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच चक्रवात के आने की संभावना है, जिसमें हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे (किमी प्रति घंटा) तक हो सकती है।

Exit mobile version