Site icon Jan Bharat Samachar

पुनीत बालन ग्रुप की ओर से प्रियदर्शिनी गौरी-गणपति जत्रा का आयोजन, महिला बचत समूहों को मिलेगा ‘लोकल टू ग्लोबल’ मंच

Spread the love

पुणे, पुनीत बालन ग्रुप द्वारा पायल तिवारी बिटिया फाउंडेशन एवं प्रियदर्शिनी वुमन्स फोरम के संयुक्त तत्वावधान में प्रियदर्शिनी गौरी-गणपति जत्रा का आयोजन 3 से 6 सितंबर 2026 तक होटल सेंट्रल पार्क, जंगली महाराज रोड, पुणे में किया जाएगा। “वाती से मूर्ति तक, सब कुछ एक ही छत के नीचे” की संकल्पना पर आधारित इस विशेष जत्रा में गौरी-गणपति उत्सव से जुड़ी सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी।

जत्रा का उद्घाटन 3 सितंबर को दोपहर 1 बजे मान्यवरों के हस्ते किया जाएगा। इस आयोजन में महिला बचत समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद, पारंपरिक खाद्य पदार्थ, हस्तकला सामग्री तथा गौरी-गणपति पूजन के लिए आवश्यक साहित्य एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इस वर्ष की विशेष घोषणा के तहत आगामी समय में दुबई में महिला बचत समूहों के लिए एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके लिए चयनित महिला बचत समूहों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार, महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना तथा उन्हें ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाना इस उपक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। यह जत्रा महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Exit mobile version