Site icon Jan Bharat Samachar

‘तीज तरंग 2026’ में गूंजी हरियाली तीज की उमंग, पुणे भर की महिलाओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

Spread the love

पुणे,_, अग्रवाल समाज ट्रस्ट, विश्रांतवाड़ी महिला मंडल द्वारा ‘तीज तरंग 2026’ का भव्य आयोजन 18 अगस्त 2026 को इकाया बैंक्वेट, धानोरी में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। पुणे के विभिन्न क्षेत्रों से अग्रवाल समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस आयोजन में सहभागिता की।

कार्यक्रम की सफलता में अध्यक्ष सुनीता मित्तल, उपाध्यक्ष मंजू अग्रवाल, सचिव डॉ. श्वेता गर्ग, उत्सव प्रमुख प्रीति गोयल तथा अन्य समिति सदस्या कीर्ति अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल, रुचि गर्ग, दीपा गोयल, नीलम अग्रवाल, श्रेया कसेरा एवं श्वेता अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में महिला मंडल द्वारा तीज उत्सव को पारंपरिक रंगों के साथ मनोरंजन और मस्ती से भरपूर बनाया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने डांस, गेम्स, हाउजी, रील्स एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया।

इकाया बैंक्वेट, धानोरी में आयोजित इस कार्यक्रम ने हरियाली तीज की पारंपरिक खुशियों के साथ-साथ महिलाओं के बीच आपसी मेल-जोल, सौहार्द और संगठन की भावना को और मजबूत किया।

‘तीज तरंग 2026’ की विशेषता रही कि पुणे के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं एक मंच पर एकत्रित हुईं और पूरे उत्साह के साथ तीज का पर्व मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी ने आयोजन की सफलता को और खास बना दिया।

अग्रवाल समाज ट्रस्ट, विश्रांतवाड़ी महिला मंडल की ओर से सभी सहभागी बहनों एवं आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया

Exit mobile version