Site icon Jan Bharat Samachar

मीडिया सेंटर का उद्घाटन

Spread the love

पुणे:भाजपा के नेता कैसे जमीन से जुड़े रहकर काम करते हैं, यह शब्दों में बताने के बजाय उनके कार्यों से स्पष्ट होता है। आज मीडिया सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर आए देश के “विदेश मंत्री एस. जयशंकर” को दिव्यांगों द्वारा बनाई गई वस्तुएं भेंट की गईं – तब अत्यधिक व्यस्त होने के बावजूद उन्होंने हर एक वस्तु को ध्यान से देखा और विशेष बच्चों की सराहना की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेशजी पांडे, धीरजजी घाटे और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

संदीप खर्डेकर जिस संस्था के ट्रस्टी हैं उस “कर्वे समाज सेवा संस्था” की ओर से विविध उपक्रम “क्रिएटिव पीपल” नामक सेवा भावी संस्था के माध्यम से चलाए जाते हैं। इसी का हिस्सा है कि श्री महेश ठाकुर और उनकी टीम दिव्यांगों से विभिन्न वस्तुएं बनवाते हैं। उनका स्थायी विक्रय केंद्र शक्ति 98 चौक, देवेश चितले के सामने स्थित है।

Exit mobile version