वृंदावन के ‘प्रेम मंदिर’ की 100 फीट ऊंची भव्यपुणे। वृंदावन स्थित प्रसिद्ध शुभ्र संगमरमर के ‘प्रेम मंदिर’ की 100 फीट ऊंची भव्य प्रतिकृति पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल के 134वें गणेशोत्सव का प्रमुख आकर्षण बनी हुई है। मूल प्रेम मंदिर की सुंदर वास्तुकला को हूबहू साकार करने वाली इस भव्य प्रतिकृति को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं।
इस भव्य प्रतिकृति का 14 सितंबर 2026 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोळ के हाथों विधिवत उद्घाटन किया गया। गणेशोत्सव के उत्साह के बीच इस आकर्षक मंदिर की वजह से पुणे के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण में और अधिक भव्यता जुड़ गई है।

विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
वृंदावन के प्रेम मंदिर की इस भव्य प्रतिकृति को ‘विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है। विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की चेयरमैन एवं मिस इंडिया डॉ. ईशा अग्रवाल ने इस विश्व रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा की।
विश्व रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र मंडल के कोषाध्यक्ष महेश सूर्यवंशी और सरचिटणीस विधायक हेमंत रासने को केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोळ, विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की चेयरमैन डॉ. ईशा अग्रवाल तथा विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के संस्थापक-अध्यक्ष और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ध्यान प्रशिक्षक, 184 विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय ब्रह्माकुमार डॉ. दीपक हरके के हाथों प्रदान किया गया।
100 फीट ऊंची इस प्रतिकृति ने गणेशोत्सव की भव्यता में चार चांद लगा दिए हैं और यह पुणे में श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।