पुणे : पुणे की वैभवशाली गणपति विसर्जन मिरवणूक में इस वर्ष मानाचा चौथा श्री तुळशीबाग गणपति भव्य विष्णु रथ पर सवार होकर शामिल होंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी तुळशीबाग गणपति की विसर्जन मिरवणूक आकर्षण का केंद्र रहेगी। श्री तुळशीबाग गणपति के लिए तैयार किए गए रथ की चौड़ाई 16 फुट, लंबाई 22 फुट और ऊंचाई 32 फुट है। रथ पर भगवान विष्णु की करीब 10 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। मेट्रो पुल की ऊंचाई को देखते हुए रथ में हाइड्रोलिक व्यवस्था की गई है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर इसकी ऊंचाई कम की जा सकेगी और मिरवणूक के दौरान किसी तरह की बाधा नहीं आएगी।या जानकारी नितीन पंडित कोषाध्यक्ष, श्री तुळशीबाग गणपति मंडल ने दी।परंपरा के अनुसार महात्मा फुले मंडई स्थित लोकमान्य तिलक की प्रतिमा को हार अर्पित करने के बाद सुबह 9:30 बजे मुख्य विसर्जन मिरवणूक की शुरुआत होगी। रथ की सजावट में कमल के फूल पर विराजमान गणराया, सामने स्वागत करती जलपरी तथा गाय, हाथी, नाग और मछली की आकर्षक फूलों से सजावट की गई है। यह विशेष सजावट सरपाले बंधुओं द्वारा की गई है।
विसर्जन मिरवणूक में लोणकर बंधुओं का नगाड़ा, स्वरूपवर्धनी, गजलक्ष्मी और शिवमुद्रा सहित विभिन्न पथक शामिल होंगे।
भव्य विष्णु रथ पर सवार होकर निकलेंगे श्री तुळशीबाग महागणपति

