पुणे : बोपोडी-औंध रोड पर डिवाइडर में लगे पेड़ों की बढ़ी हुई शाखाओं के कारण स्ट्रीट लाइट की रोशनी बाधित हो रही थी। रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं पहुंचने से नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। नागरिकों की इस समस्या को देखते हुए पुणे महानगरपालिका के उपमहापौर परशुराम वाडेकर और मा. उपमहापौर सुनीता परशुराम वाडेकर के निर्देश पर पेड़ों की बढ़ी शाखाओं की छंटाई कराई गई।

डिवाइडर में लगे पेड़ों की शाखाएं स्ट्रीट लाइट के पोल और लाइट फिटिंग तक पहुंच गई थीं। इससे सड़क पर प्रकाश व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। समस्या की जानकारी मिलने के बाद परशुराम वाडेकर और सुनीता परशुराम वाडेकर ने औंध-बाणेर क्षेत्रीय कार्यालय के गार्डन विभाग को तत्काल पेड़ों की बढ़ी हुई शाखाओं की छंटाई के निर्देश दिए।
निर्देश मिलने के बाद गार्डन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों की शाखाओं की छंटाई की। शाखाएं हटाए जाने के बाद स्ट्रीट लाइट की रोशनी सड़क पर बेहतर तरीके से पहुंचने लगी और प्रकाश व्यवस्था सुचारू हुई। इस कार्रवाई के दौरान बाळूभाऊ सोरटे और आप्पासाहेब वाडेकर मौके पर उपस्थित रहे और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर कार्य पूरा करवाया।