Site icon Jan Bharat Samachar

हडपसर–घोरपडी तीसरी रेल लाइन के लिए मेगा ब्लॉक, 3 और 4 अक्टूबर को रेल यातायात प्रभावित

Spread the love

पुणे : हडपसर–घोरपडी तीसरी रेल लाइन के काम को अंतिम रूप देने के लिए पुणे और हडपसर यार्ड में बड़े पैमाने पर प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 3 और 4 अक्टूबर 2026 को पुणे रेल मंडल की कई ट्रेनों के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। मध्य रेलवे के पुणे मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए बदली हुई ट्रेनों की सूची जारी की है।

यह मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चल रहा है। इसके कारण कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि कई ट्रेनों की सेवाएं रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनों को निर्धारित गंतव्य से पहले समाप्त किया जाएगा या बदले हुए स्टेशन से रवाना किया जाएगा।

13 एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग बदले

3 अक्टूबर को कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। इनमें 12164 चेन्नई सेंट्रल–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 12221 पुणे–हावड़ा एक्सप्रेस, 12222 हावड़ा–पुणे एक्सप्रेस, 12780 हजरत निजामुद्दीन–वास्को-द-गामा एक्सप्रेस, 22686 चंडीगढ़–यशवंतपुर एक्सप्रेस और 22143 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–बिदर एक्सप्रेस शामिल हैं. इसके अलावा 22718 सिकंदराबाद–राजकोट, 11013 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–कोयंबटूर, 11028 सातारा–दादर, 16332 तिरुवनंतपुरम–लोकमान्य तिलक टर्मिनस और 11014 कोयंबटूर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से चलेंगी।

4 अक्टूबर को 18520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–विशाखापट्टणम एक्सप्रेस और 22159 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव रहेगा।

पुणे और कई स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव

.मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ ट्रेनों के पुणे, लोणावला, दौंड कॉर्ड लाइन, सातारा, कराड, सांगली, मिरज और अन्य स्टेशनों पर निर्धारित ठहराव रद्द किए गए हैंविशेष रूप से 11028 सातारा–दादर एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय 15:30 बजे के बजाय 22:30 बजे रवाना होगी। यानी यह ट्रेन सात घंटे की देरी से चलेगी। इसके अलावा इस ट्रेन के कई स्टेशनों पर ठहराव भी रद्द रहेंगे।

3 अक्टूबर को कई ट्रेनें रद्द

3 अक्टूबर को सोलापुर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस, पुणे–नागपुर एक्सप्रेस, दादर–साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस, पुणे–सोलापुर एक्सप्रेस, सोलापुर–पुणे एक्सप्रेस, नागपुर–पुणे एक्सप्रेस, अमरावती–पुणे एक्सप्रेस और पुणे–बीड एक्सप्रेस की एक-एक फेरी रद्द रहेगी।

इसके साथ ही पुणे–बारामती, बारामती–दौंड और दौंड–पुणे डेमू की सेवाएं भी रद्द रहेंगी।

4 अक्टूबर को उपनगरीय और एक्सप्रेस सेवाओं पर असर

4 अक्टूबर को भी बड़ी संख्या में ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें मुंबई–सोलापुर, साईनगर शिर्डी–दादर, पुणे–सोलापुर, सोलापुर–पुणे, पुणे–नागपुर, मुंबई–पुणे और पुणे–मुंबई एक्सप्रेस शामिल हैं।

इसके अलावा मुंबई–कोल्हापुर और कोल्हापुर–मुंबई एक्सप्रेस, पुणे–अमरावती, पुणे–साईनगर शिर्डी और साईनगर शिर्डी–पुणे जैसी ट्रेनों की एक-एक फेरी भी रद्द रहेगी।

पुणे–दौंड, दौंड–पुणे, पुणे–बारामती, बारामती–दौंड, पुणे–सातारा और सातारा–पुणे डेमू सेवाओं के साथ पुणे–लोणावला उपनगरीय ट्रेनों की कई फेरियां भी प्रभावित रहेंगी।

यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील

रेलवे के इस महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के कारण 3 और 4 अक्टूबर को पुणे से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का नंबर, मार्ग, प्रस्थान समय और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से बदले हुए समय और परिचालन व्यवस्था के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

हडपसर–घोरपडी तीसरी रेल लाइन के शुरू होने से भविष्य में इस रेल खंड की क्षमता बढ़ाने और ट्रेन संचालन को अधिक सुचारु बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version