Jan Bharat Samachar

महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य : कृष्ण कुमार गोयल

Spread the love

वाकड / पिंपरी :   महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, उनकी समाज हितकारी विचारधारा और सामाजिक समरसता के संदेश को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना, आज समय की आवश्यकता है। आज के युवा पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों से परिचित कराना तथा समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। यह विचार प्रसिद्ध उद्योगपति कृष्ण कुमार गोयल ने व्यक्त की।
महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज पार्क स्ट्रीट, वाकड़ (पुणे) द्वारा 11 अक्टूबर को भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था ,इस मौके पर कृष्ण कुमार गोयल बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में भव्य रथ यात्रा, माता का जागरण और डांडिया उत्सव कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहा. इस अवसर पर उद्योगपति कृष्ण कुमार गोयल, प्रमुख आयोजक नितिन अग्रवाल, डॉ अशोक अग्रवाल (ओम हॉस्पिटल ), राजकुमार अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल और शांतनु अग्रवाल सहित समाज  के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
कृष्णकुमार गोयल ने आगे कहा कि महाराजा अग्रसेन जी की विचारधारा केवल एक समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समानता, सहयोग और परस्पर सम्मान की भावना को बढ़ावा देने वाली है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज को अधिक संगठित और सशक्त बनाया जा सकता है। अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है.

आयोजक प्रमुख नितिन अग्रवाल ने कहा, कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन समाज को सेवा, सहयोग और एकता का संदेश देता है। हम राम के वंशज है, हमारे परदादा, दादा और पिताजी ने हमें जो संस्कार दिए हैं, उन्हीं संस्कारों और परंपराओं को आगे बढ़ाना हमारा दायित्व है। वही संस्कार हमारी आने वाली पीढ़ी और अपने बच्चों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हम हर वर्ष महाराजा अग्रसेन जी की जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाते हैं। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और विचारों को आज की युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज की नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं, संस्कारों और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर डॉ. ओम अशोक अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने समाज में परस्पर सहयोग, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने ‘एक रुपया, एक ईंट’ की परंपरा के माध्यम से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग देने और सामूहिक विकास में भागीदारी निभाने की प्रेरणा दी। महाराजा अग्रसेन जी का यह सिद्धांत आज भी सामाजिक एकता और सहयोग का प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को अधिक संगठित और सशक्त बनाया जा सकता है।

Exit mobile version