पुणे : आज की युवा पीढ़ी अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करने, नई चीज़ें आज़माने और अपनी अलग पहचान बनाने में विश्वास रखती है। इस पीढ़ी के लिए किसी खास या परफेक्ट मौके का इंतज़ार करने के बजाय, हर पल को खास बनाना अधिक मायने रखता है।
इसी बदलती सोच को ध्यान में रखते हुए, भारत के लोकप्रिय फुटवियर ब्रांड्स में से एक स्पार्क्स ने अपना नया ब्रांड अभियान ‘ग्रेटेस्ट ऑफ टुडे’ (G.O.T.) पेश किया है। इस अभियान में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता लक्ष्य लालवानी ब्रांड एंबेसडर के रूप में नज़र आएंगे। अभियान का उद्देश्य स्टाइल के प्रति जागरूक युवा उपभोक्ताओं के बीच ब्रांड की प्रासंगिकता को और मजबूत करना है। इसके केंद्र में स्पार्क्स के नए स्नीकर्स और बहुउपयोगी स्पोर्ट्स शूज़ की रेंज है, जिसे युवाओं की सक्रिय जीवनशैली और रोज़मर्रा की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
टीवीसी लिंक: https://youtu.be/vejXDDQGkpo?si=V26DHuRrnXBg2hHr
BBDO ग्रुप इंडिया की कंपनी मुद्रा (Mudra) द्वारा परिकल्पित यह अभियान, लोकप्रिय शब्द ‘GOAT’ (Greatest of All Time) से प्रेरणा लेता है और उसे एक नया अर्थ देते हुए ‘G.O.T.’ यानी ‘ग्रेटेस्ट ऑफ टुडे’ के रूप में प्रस्तुत करता है। यह विचार उस युवा पीढ़ी की सोच को दर्शाता है, जो भविष्य में किसी बड़ी उपलब्धि का इंतज़ार करने के बजाय वर्तमान में उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाने में विश्वास रखती है। तमन्ना भाटिया और लक्ष्य लालवानी अपने अलग-अलग व्यक्तित्व और अंदाज़ के माध्यम से इस सोच को समकालीन युवा संस्कृति से जोड़ते हैं।
अभियान पर अपनी बात रखते हुए, रिलैक्सो फुटवियर्स के सह-सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक, श्री गौरव कुमार दुआ ने कहा, “आज की युवा पीढ़ी के लिए महानता का अर्थ केवल भविष्य में हासिल होने वाली किसी बड़ी उपलब्धि या महत्वपूर्ण मुकाम तक पहुंचना नहीं है। यह इस बात में भी निहित है कि आप वर्तमान में क्या चुनते हैं, किन अनुभवों को अपनाते हैं और खुद को किस तरह अभिव्यक्त करते हैं। ‘ग्रेटेस्ट ऑफ टुडे’ के माध्यम से स्पार्क्स ऐसी सोच को सामने लाना चाहता है, जो आज के भारत के युवाओं की जीवनशैली और सांस्कृतिक परिवेश से जुड़ती हो। हमारी नई कलेक्शन भी इसी विचार को आगे बढ़ाती है। इसमें ऐसे स्नीकर्स हैं, जो स्टाइल के ज़रिए अपनी पहचान बनाने का अवसर देते हैं, वहीं बहुउपयोगी स्पोर्ट्स शूज़ सक्रिय और व्यस्त जीवनशैली के अनुरूप हैं। तमन्ना और लक्ष्य अपने-अपने अंदाज़ में इस विचार को जीवंत बनाते हैं।”
स्पार्क्स के साथ अपने जुड़ाव और अभियान के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने कहा, “‘ग्रेटेस्ट ऑफ टुडे’ की सबसे खास बात यह है कि इसका विचार रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़ा हुआ महसूस होता है। ज़िंदगी को भरपूर जीने के लिए किसी बड़ी घटना का इंतज़ार करना ज़रूरी नहीं है। मुझे यह भी पसंद है कि स्नीकर्स की नई कलेक्शन व्यक्तिगत स्टाइल और अपनी पहचान को व्यक्त करने का अवसर देती है। इसका आधुनिक अंदाज़ युवाओं के पहनावे, उनकी खोजी प्रवृत्ति और आज की सक्रिय जीवनशैली के साथ सहजता से मेल खाता है।”
अभियान को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए लक्ष्य लालवानी ने कहा, “मैं G.O.T. के विचार से जुड़ाव महसूस करता हूं, क्योंकि यह वर्तमान में जीने और उन चीज़ों की ओर कदम बढ़ाने के बारे में है, जो आपको उत्साहित करती हैं। आप नई चीज़ें आज़माते हैं, रास्ते में उनसे सीखते हैं और लगातार आगे बढ़ते रहते हैं। यही ऊर्जा इस कलेक्शन में भी दिखाई देती है। चाहे अपनी स्टाइल से अलग पहचान बनाने वाले स्नीकर्स हों या पूरे दिन की सक्रियता के साथ कदम मिलाने वाले स्पोर्ट्स शूज़, इसमें आज के युवाओं की जीवनशैली के अनुरूप विकल्प मौजूद हैं। मैं स्पार्क्स के साथ इस अभियान में अपनी सोच और अंदाज़ को सामने लाने के लिए उत्साहित हूं।”
अभियान पर अपनी बात रखते हुए, मुद्रा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं बिज़नेस हेड चेतन सोनी ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल स्पार्क्स को युवा ब्रांड के रूप में प्रस्तुत करना नहीं था, बल्कि जेनरेशन Z के स्टाइल, व्यक्तिगत पहचान और महत्वाकांक्षाओं के साथ उसके रिश्ते को समझना था। जूते इस अभियान की शुरुआत हैं, लेकिन इसका असली संदेश अपनी अलग पहचान बनाने और हर पल को सार्थक बनाने की सोच है। हमारे लिए G.O.T. महज़ एक विज्ञापन अभियान नहीं है, बल्कि यह स्पार्क्स की नई पहचान और युवा संस्कृति में उसकी भूमिका की शुरुआत है।”
यह अभियान 360-डिग्री मार्केटिंग दृष्टिकोण के तहत तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से ‘G.O.T.’ का विचार टेलीविज़न, प्रिंट, डिजिटल और आउटडोर माध्यमों के ज़रिए उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। इसका उद्देश्य अभियान को युवाओं की रोज़मर्रा की संस्कृति और जीवनशैली का हिस्सा बनाना है। ‘ग्रेटेस्ट ऑफ टुडे’ की सोच को स्पार्क्स की युवा-केंद्रित ब्रांड पहचान के साथ जोड़ते हुए, इसकी नई फुटवियर कलेक्शन को अभियान के केंद्र में रखा गया है।
G.O.T. के माध्यम से स्पार्क्स एक ऐसे ब्रांड प्लेटफॉर्म को विकसित करना चाहता है, जो पारंपरिक उत्पाद प्रचार से आगे बढ़कर नई पीढ़ी के जीने, आगे बढ़ने और खुद को अभिव्यक्त करने के अंदाज़ को प्रतिबिंबित करे।

