पुणे, खड़की। स्वर्गीय अजितदादा पवार स्मृति कप फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आकास्तुकी एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खड़की एफसी को 4-0 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। दोनों मजबूत टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में आकास्तुकी एफसी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
यह प्रतियोगिता पुणे जिला फुटबॉल संघ (PDFA) की आधिकारिक मान्यता के तहत खड़की के रेंज हिल्स मैदान पर आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह में पुणे के उपमहापौर परशुराम वाडेकर उपस्थित रहे और उनके शुभहस्ते विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुणे जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी मैथ्यू सुसेनादन, रोहित कांबले, दीपक भालेराव, बालू भाऊ सोरटे, डॉ. संजय गायकवाड़, नरेंद्र वनशिव, शनुप नायर, प्रशांत ससाने, सैवियो डिसूजा, धनराज कांबले और जेसन वाझ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने विजेता आकास्तुकी एफसी और उपविजेता खड़की एफसी की टीमों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

