पुणे : दिवाली के त्योहार के मद्देनजर शहर के मध्यवर्ती क्षेत्रों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए नगरसेविका स्वप्नाली नितीन पंडित की पहल पर मंडई, बाबू गेनू और तुलशीबाग परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दिवाली की खरीदारी के लिए आने वाले नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, अतिक्रमण हटाने और परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक उपाययोजनाएं करने तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने पर जोर दिया गया।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नवनाथ जगताप, तुलसीबाग गणपति मंडल के कोषाध्यक्ष नितिन पंडित, पुणे महानगरपालिका के अतिक्रमण निरीक्षक सौरभ सरोदे और स्वास्थ्य निरीक्षक भूषण चुणे उपस्थित रहे। त्योहार के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के कारण नागरिकों और व्यापारियों को परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के व्यापारी भी उपस्थित थे।

