Site icon Jan Bharat Samachar

जन्मदिन पर जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची मानवता : मुरलीधर मोहोल

Spread the love

पुणे – जन्मदिन के अवसर पर सूखाग्रस्त क्षेत्रों के लोगों और जरूरतमंदों की मदद करना मानवता की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी है। यदि सभी लोग अपने जन्मदिन पर इसी तरह समाजोपयोगी कार्य करें, तो उनके माध्यम से मिलने वाली शुभकामनाएं भी सार्थक होंगी और उन्हें आत्मिक संतोष भी मिलेगा। यह विचार केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वैकुंठ विद्युत शवदाह गृह की समस्याओं और कमियों को दूर करने के लिए महानगरपालिका प्रशासन को उचित निर्देश देंगे।

क्रिएटिव्ह फाउंडेशन की ओर से 9 नवंबर को मनाए जाने वाले मुरलीधर मोहोल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वैकुंठ विद्युत शवदाह गृह के कर्मचारियों और अंतिम संस्कार की धार्मिक विधियां संपन्न कराने वाले पुरोहितों को आवश्यक सामग्री भेंट की गई। इस अवसर पर मोहोल बोल रहे थे. इस मौके पर क्रिएटिव्ह फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर, ट्रस्टी एवं नगरसेविका मंजुश्री खर्डेकर, वैकुंठ के पुरोहित अथर्व मोघे, प्रशांत मोघे, अजित मोघे, मयूर वैद्य, विद्युत शवदाह गृह के सुपरवाइजर गोरखनाथ कांबले, कर्मचारी श्रीनिवास कोटा तथा फाउंडेशन के ट्रस्टी प्रतीक खर्डेकर उपस्थित थे।

इस अवसर पर संदीप खर्डेकर ने कहा कि वैकुंठ परिवार के साथ उनका पिछले 35 वर्षों से भावनात्मक रिश्ता है। यहां के पुरोहितों और कर्मचारियों के साथ उनका पारिवारिक संबंध है। उन्होंने कहा कि वे यहां के कर्मचारियों को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं और उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। ये कर्मचारी पुणेकरों की ऐसी अनमोल सेवा करते हैं, जिसका मूल्य पैसों या किसी वस्तु से नहीं आंका जा सकता। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्रिएटिव्ह फाउंडेशन की ओर से भविष्य में भी वैकुंठ में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।फाउंडेशन की ट्रस्टी एवं नगरसेविका मंजुश्री खर्डेकर ने कहा कि मुरलीधर मोहोल सामाजिक कार्यों के माध्यम से आगे आए जननेता हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर क्रिएटिव्ह फाउंडेशन ने विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी उपक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। वैकुंठ विद्युत शवदाह गृह में आवश्यक सामग्री भेंट करना इसी पहल का हिस्सा है।
उन्होंने बताया कि जन्मदिन के उपलक्ष्य में नौ दिनों तक रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Exit mobile version