Site icon Jan Bharat Samachar

वैकुंठ चतुर्दशी पर झूले में सजे भगवान बालाजी के मनमोहक दर्शन

Spread the love

पुणे: (Sushil Rathod) : – वैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर श्री बालाजी महाराज मंदिर में भगवान बालाजी के झूले पर विराजमान मनमोहक स्वरूप के दर्शन हुए। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार विष्णु प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर भगवान को विभिन्न आसनों में विराजमान किया गया। इस विशेष दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

इस अवसर पर मंदिर में आकर्षक फूलों की सजावट की गई। भगवान बालाजी के साथ माता पद्मावती, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार किया गया। देवी-देवताओं को सुंदर आभूषणों से सजाया गया था। मंदिर की भव्य सजावट और भगवान के मनमोहक स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

 

Exit mobile version