Site icon Jan Bharat Samachar

मोहनदादा जोशी का अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने किया सम्मान

Spread the love

पुणे: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक मोहनदादा जोशी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का सचिव और कर्नाटक राज्य का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की ओर से उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अनुपम बेगी के हाथों मोहनदादा जोशी को शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक मजबूती और विस्तार की जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए जोशी को यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर सुरेश कांबले, महेंद्र चव्हाण, उमेश काची सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version