Site icon Jan Bharat Samachar

मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन

Spread the love

 

 

मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का आज निधन गया है, उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली. एम्स ने शारदा सिन्हा के निधन की पुष्टि की है.

बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा ने मंगलवार को दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली. 72 वर्षीय शारदा सिन्हा की तबीयत पिछले महीने से खराब थी. इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था. आइसीयू में उनका इलाज चल रहा था. लेकिन इलाज के बाद उनकी तबीयत स्थिर हुई तो प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था.

21 अक्टूबर से एम्स में भर्ती थी.पहले ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी, लेकिन अब कल शाम से वेंटिलेटर पर लाया गया था,उनकी हालत बहुत नाज़ुक थी, प्रधानमंत्री का सुबह काल आया उन्होंने बात की हेल्थ अपडेट ली. उन्होंने कहा कि प्रार्थना कर रहे है.

Exit mobile version