Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे शहर के अनेक स्थानों पर सूर्य दर्शन के साथ छठ पूजा संपन्न 

Spread the love

 

पुणे. पुणे शहर के अनेक स्थानों पर आज उत्तर भारत में मनाया जाने वाला महापर्व छठ पूजा सूर्य दर्शन के साथ ही पूजा अर्चना करके संपन्न हो गया है। शहर के चंदन नगर खराड़ी, वडगांव शेरी, येरवड़ा आदि मैं बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय सुबह 4:00 बजे से ही मुठा नदी के किनारे जमा हुए जिसमें महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय रही।

सुबह के सूर्योदय की प्रतीक्षा करते हुए भजन कीर्तन और रामचरितमानस पाठ जैसे कार्यक्रमों के साथ समय बिता कर लोगों ने सूर्य देवता का दर्शन लाभ लिया और नदी में उतरकर पूरे भक्ति भाव से छठ पूजन किया। येरवड़ा मानस मंडल की ओर से भोला जी फाइटर रवि राम जी पांडे और उनकी टीम ने घाट पर विशेष प्रबंध किया था। यहां बड़ी संख्या में उत्तर भारतीयों ने सूर्य देव को अर्घ दिया और छठ पूजा किया।

इसी प्रकार पुणे के बालेवाड़ी हाई स्ट्रीट पर उत्तर भारतीय मंच की ओर से बड़े पैमाने पर छठ पूजा का आयोजन किया गया। विगत शाम ठीक सवा पाँच बजे, सभी उत्तर भारतीय महिलाओं और व्रतधारियों ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस कार्यक्रम में चंद्रकांत पाटिल और पुणे शहर के सहायक पुलिस आयुक्त रंजन शर्मा अपने परिवार के साथ उपस्थित थे।

कार्यक्रम में स्थानीय नेता अमोल बालवडकर भी उपस्थित रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में अमोल बालवडकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर उत्तर भारतीय मंच के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

बालेवाड़ी हाई स्ट्रीट पर पहली बार घाट बनाकर, उत्तर भारतीय बिहारी और झारखंड के लोगों के लिए छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस छठ पूजा में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समुदाय के लोग शामिल हुए।कार्यक्रम में संगीता तिवारी, अरविंद शिंदे, आलोक रंजन पांडे और उत्तर भारतीय मंच के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version