Site icon Jan Bharat Samachar

भाजपा के महेश लांडगे की हैट्रिक; अजित गव्हाणे को हराया

Spread the love

पिंपरी. भोसरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक महेश लांडगे ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल करते हुए हैट्रिक बनाई है। इस चुनाव में महेश लांडगे के सामने महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार अजित गव्हाणे चुनौती पेश कर रहे थे। लेकिन, महेश लांडगे ने उन्हें हराकर अपनी लोकप्रियता का परचम लहराया। इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त खुशी और उत्साह का माहौल है।

भोसरी विधानसभा क्षेत्र में यह मुकाबला काफी चर्चित था। माना जा रहा था कि इस बार चुनावी मैदान में महाविकास आघाड़ी की तुतारी बजेगी, लेकिन महेश लांडगे की जीत ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया। अजित गव्हाणे, जो पहले अजित पवार गुट में थे और बाद में शरद पवार गुट में शामिल हुए, ने चुनाव से एक महीने पहले जोरदार प्रचार शुरू किया था। हालांकि, उनके प्रयासों के बावजूद वे महेश लांडगे को टक्कर नहीं दे सके।

इस चुनाव में दोनों तरफ से बड़े नेताओं का प्रचार देखने को मिला। शरद पवार ने खुद अजित गव्हाणे के लिए भोसरी में प्रचार किया। दूसरी ओर, महेश लांडगे के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी रैली की। योगी आदित्यनाथ और फडणवीस का नारा, “बटेंगे गे तो कटेंगे, एक है तो सेफ है,” महेश लांडगे के लिए फायदेमंद साबित हुआ।

महेश लांडगे की इस जीत ने भाजपा की ताकत को और मजबूत किया है, वहीं महाविकास आघाड़ी को इस हार से बड़ा झटका लगा है।

Exit mobile version