Jan Bharat Samachar

सायकल चलाएं, जीवन बढाएं _ ब्रिगेडियर व्ही. महालिंगम

Spread the love

पुणे.आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने शारीरिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिसका असर युवाओं पर साफ दिखाई दे रहा है। यहां तक कि कम उम्र में हृदय रोग जैसी गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में साइक्लिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जीवन को स्वस्थ और लंबा बनाने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है। यह विचार माउंटन ब्रिगेड के पुर्व  कमांडर एवं नेशनल सिक्युरिटी गार्ड के पूर्व फोर्स कमांडर ब्रिगेडियर व्ही. महालिंगम (सेवानिवृत्त) ने व्यक्त किए।

एमआयटी आर्ट डिजाईन व टेक्नॉलोजी विद्यापीठ, एमआयटी इंपैक्ट विद्यार्थी परिषद, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) व लोणी-कालभोर पुलिस स्टेशन के संयुक्त सहयोग से आयोजित फिट इंडिया सायकलिंग  अभियान के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

 

कार्यक्रम में एमआईटी एडीटी यूनिवर्सिटी की कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. सुनीता कराड, लातूर के जिला खेल अधिकारी सुभेदार जगन्नाथ लखड़े, प्र-कुलपति डॉ. मोहित दुबे, कुलसचिव डॉ. महेश चोपड़े, और शिवछत्रपति पुरस्कार विजेता पद्माकर फड, डाॅ.अतुल पाटील, डाॅ.सुराज भोयर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री की सोच से प्रेरित अभियान

जिला खेल अधिकारी सुभेदार लखड़े ने कहा, “फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ की अवधारणा पर आधारित है। रोज़ाना सिर्फ 30 मिनट साइकिल चलाने से हम स्वस्थ जीवनशैली को अपना सकते हैं।”

साइक्लिंग रैली में बढ़-चढ़कर भागीदारी

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद 3, 5 और 10 किमी के तीन समूहों में साइक्लिंग रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान में एमआईटी एडीटी यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों, छात्रों के साथ लोणी-कालभोर और कदमवाक वस्ती के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Exit mobile version