Site icon Jan Bharat Samachar

 बुरहानी एक्सपो द्वारा गो ग्रीन का संदेश देते हुए रैली हुई संपन्न

Spread the love

*पुणे -* पुणे शहर को हराभरा बनाकर प्रदूषण से मुक्त करने की मुहिम का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से तथा ४ जनवरी २०२५ से दाउदी बोहरा समाजा की ओर से आयोजित चौथे सैफी बुरहानी एक्सपो के प्रचार ते सिए २९ दिसम्बर २०२४ को गो ग्रीन पुणे रैली का सुबह 9.30 बजे आयोजन किया गया।

रैली में जानब अब्दली – अमिल साब पुणे, जनब इदरीस, मोइज़ जमाली, हुज़ेफा परदावाला, कुरेश घोडनादिवाला,  फखरुद्दीन चोपड़ावाला, हमजा छत्रिस, अब्दुल कादिर सद्भावना समेत समाज के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। गो ग्रीन पुणे रैली में 1२ कार आणि 60 बाईक के साथ ग्रीन पुणे कॅम्पेन तथा एक्स्पो का प्रचार करने वाले पोस्टर्स लेकर नागरिक शामिल हुए. यह गो ग्रीन पुणे रॅली पुणे कॅम्प से निकल कर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर कैम्प में समाप्त हुई।
सैफी बुरहानी एक्सपो बीते तीन वर्षों से आयोजित हो रहा है, जबकि यह चौथा साल है। सैफी बुरहानी एक्सपो आने वाले 4  जनवरी 2025 से शुरू होकर 6 जनवरी तक डेक्कन कॉलेज ग्राऊंड में चलने वाला है।

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क : संजय गायकवाड – 9604764228*
———————-

Exit mobile version