Site icon Jan Bharat Samachar

हिंजवड़ी आईटी पार्क समेत औद्योगिक क्षेत्रों की यातायात समस्या के समाधान की पहल

Spread the love

पुणे। पुणे के हिंजवड़ी आईटी पार्क और विभिन्न एमआईडीसी औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ती यातायात समस्या को दूर करने के लिए पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (PMRDA) ने ठोस कदम उठाए हैं। पीएमआरडीए आयुक्त डॉ. योगेश म्हसे ने हिंजवड़ी, रांजणगांव और पिरंगुट औद्योगिक क्षेत्रों को राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों से जोड़ने के प्रस्ताव को आगे बढ़ाया है।

इस योजना के तहत इन औद्योगिक क्षेत्रों में कुल 59.93 किलोमीटर नए और सुधारित सड़कें बनाई जाएंगी, जिन पर 203 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हिंजवड़ी में म्हाळुंगे-हिंजवड़ी, ठाकर वस्ती-माण गांवठाण और सूर्या हॉस्पिटल-ठाकर वस्ती मार्ग विकसित किए जाएंगे। रांजणगांव में विभिन्न प्रमुख मार्गों को जोड़ा जाएगा, जबकि पिरंगुट में उरवडे-हिंजवड़ी, नांदे-लवळे और नांदे-माण मार्ग बनाए जाएंगे।

इन परियोजनाओं के सफल और समयबद्ध क्रियान्वयन से उद्योगों की लॉजिस्टिक्स समस्या का समाधान होगा और यातायात जाम से राहत मिलेगी।

Exit mobile version