Jan Bharat Samachar

चुनावों में फिर उठा पाकिस्तान का मुद्दा, पीएम मोदी अब क्या बोले

Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार में एक बार फिर पाकिस्तान का मुद्दा उठा है.

पीएम मोदी ने एक महाराष्ट्र के अहमदनगर में मंगलवार को एक रैली के दौरान कांग्रेस को घेरा.

पीएम मोदी ने दावा किया, “सीमा पार से कांग्रेस का हौसला बढ़ाने के लिए ट्वीट किए जा रहे हैं. बदले में कांग्रेस पाकिस्तान को आतंकी हमलों में क्लीन चिट दे रही है.”

मध्य प्रदेश के खरगोन में भी चुनावी सभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस को पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत और हमारी सेनाओं से इतनी नफ़रत क्यों है?”

पीएम मोदी ने दावा किया, “कांग्रेस के एक पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी सेना आतंकी हमले करती है, पाकिस्तान निर्दोष है. कांग्रेस के एक बड़े नेता की बेशर्मी देखिए. उन्होंने कहा कि मुंबई आतंकी हमले में भी पाकिस्तान का हाथ नहीं था.”

Exit mobile version