Site icon Jan Bharat Samachar

स्वारगेट बस स्थानक पर युवती से बलात्कार, एबीवीपी ने जताया कड़ा विरोध

Spread the love

 

पुणे। पुणे के स्वारगेट बस स्थानक पर 25 फरवरी 2025 को सुबह करीब 5:30 बजे एक युवती के साथ बलात्कार की घटना घटी, जिसे लेकर समाज में आक्रोश फैल गया है। यह स्थान सार्वजनिक होने के कारण हमेशा लोगों से भरा रहता है, लेकिन फिर भी इस तरह की घटना का होना प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। पुणे महानगर सहमंत्री भूमिका कानडे ने कहा, “स्वारगेट जैसे व्यस्त इलाके में ऐसी घटना होना बेहद निंदनीय है। यह प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है, और प्रशासन को तुरंत उचित कार्रवाई करनी चाहिए।”

महानगर सहमंत्री प्रथमेश जगदाळे ने भी पुणे शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “वाडिया कॉलेज मामला हो या हाल ही में हुए कोयता हमले की घटना—हर दिन पुणे में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन इन मामलों को गंभीरता से नहीं ले रहा, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। अब इन घटनाओं पर लगाम लगाना बेहद जरूरी हो गया है।”

इस घटना को लेकर पुणे के नागरिकों और छात्र संगठनों में भी आक्रोश है। लोग प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस प्रेस विज्ञप्ति को एबीवीपी पुणे महानगर की कार्यालय मंत्री अनुश्री विसपुते ने जारी किया।

Exit mobile version