Site icon Jan Bharat Samachar

आलंदी में मॉर्निंग वॉक करने वालों को चाकू दिखाकर लूटने वाले पुलिस के जाल में

Spread the love

पुणे। मॉर्निंग वॉक करने वाले नागरिकों से चाकू की नोक पर सोने की चेन और मोबाइल लूटने वाले दो अपराधियों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई खंडणी विरोधी पथक और अपराध शाखा-3 द्वारा की गई। 21 और 22 फरवरी को चऱ्होली इलाके के प्राइड वर्ल्ड सिटी में सुबह की सैर कर रहे आठ नागरिकों से चाकू दिखाकर लूटपाट की गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम विश्वजीत अर्जुन पवार और यव्हान भास्कर कासार हैं। पुलिस के मुताबिक, 21 और 22 फरवरी को आळंदी, पुणे शहर और ग्रामीण इलाकों में मॉर्निंग वॉक करने वालों से सोने की चेन और अन्य कीमती सामान लूटने की कुल 14 घटनाएं सामने आई थीं। इस मामले में दिघी और आळंदी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। अपराध शाखा यूनिट-3, खंडणी विरोधी पथक, आळंदी और दिघी पुलिस थानों की टीमों ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी विश्वजीत अर्जुन पवार जालना जिले के चार मामलों में वांछित था और उसके खिलाफ पहले से ही छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी यव्हान भास्कर कासार पर भी पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और भी मामलों का खुलासा किया जा सके।

Exit mobile version