Site icon Jan Bharat Samachar

स्वारगेट बस स्टैंड रेप केस में पुणे पुलिस को बड़ी सफलता

Spread the love

पुणे.पुणे के स्वारगेट बस स्टैंड पर हुए शर्मनाक रेप के मामले में पुणे  पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस  मामले के आरोपी 37 वर्षीय दत्तात्रेय रामदास गाडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार की रात को पुणे पुलिस ने पुणे की शिरूर तहसील से आधी रात के आसपास हिरासत में लिया। वहीं, पुलिस अब उससे पूछताछ करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार  वह देर रात किसी के घर खाना खाने गया था, उसी शख्स ने पुलिस को उसके बारे में जानकारी दी. आरोपी की गिरफ्तारी गुरुवार रात लगभग डेढ़ बजे हुई और आज उसे पुणे की अदालत में पेश किया जाएगा.

हिस्ट्रीशीटर गाडे (37) ने मंगलवार सुबह एसटी बस के अंदर कथित तौर पर महिला के साथ दुष्कर्म किया था और फरार हो गया था। पुलिस ने गुरुवार को पुणे जिले के शिरूर तहसील में स्थित गन्ने की फसल के इलाकों में तलाशी अभियान के तहत खोजी कुत्तों और ड्रोन को भी तैनात किया था।

आरोपी गाडे के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज

गाडे के खिलाफ पुणे और अहिल्यानगर जिले में चोरी, डकैती चेन-स्नैचिंग सहित आधा दर्जन मामलों  है। उस पर पुणे स्टेशन सहित अन्य थानों में मामले दर्ज है ।

Exit mobile version