Site icon Jan Bharat Samachar

बंगले की रजिस्ट्री के लिए चिंचवड मंडलाधिकारी ने की  5 लाख रिश्वत की मांग

Spread the love

चिंचवड.  एंटी करप्शन ब्यूरो ने पिंपरी-चिंचवड़ में एक विभागीय अधिकारी को चार लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सुरेन्द्र साहेबराव जाधव ऐसे गिरफ्तार किये गए मंडल अधिकारी  का  नाम है, यह कार्रवाई मंगलवार को चिंचवड में की गई। अधिक जानकारी के अनुसार 53 वर्षीय शिकायतकर्ता की  पिंपरी-चिंचवड शहर के वाल्हेकरवाडी में छह गुंठा में एक बंगला है। लोक सेवक अधिकारी  सुरेन्द्र जाधव ने शिकायतकर्ता से बंगले की रजिस्ट्री करने के लिए पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग की थी। जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता एंटी करप्शन ब्यूरो  से की।  बाद दोनों में समझौता होने के बाद साढ़े चार लाख रुपए तय की गई।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने चिंचवाड़ में विभागीय अधिकारी कार्यालय के पार्किंग स्थल में जाल बिछाकर आरोपी लोक सेवक सुरेन्द्र जाधव को चार लाख रुपये स्वीकार करते  गिरफ्तार किया गया , इस दौरान  वह  रकम चार पहिया वाहन में रख रहे थे, तभी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारियों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। सुरेंद्र जाधव के खिलाफ पिंपरी पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है।  इस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिरीष सरदेशपांडे और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शीतल जानवे के मार्गदर्शन में किया गया।

Exit mobile version