Jan Bharat Samachar

श्री गोडवाड़ जैन संघ पुणे द्वारा नुतन गोडवाड़ भवन के भूमि पूजन एवं वासक्षेप का भव्य आयोजन संपन्न 

Oplus_16908288

Spread the love

पुणे. गोडवाड़ जैन संघ पुणे द्वारा आयोजित “नुतन गोडवाड़ भवन” के भूमि पूजन एवं वासक्षेप का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर पद्मश्री से अलंकृत एवं महाराष्ट्र सरकार के विशेष राजकीय अतिथि, युगदृष्टा पंजाब केशरी पू.आ. श्री वल्लभ समुदाय के वर्तमान गच्चाधिपति आचार्य श्री नित्यानंदसूरीश्वरजी म.सा. एवं उनकी पावन संघ की साध्वी मंडल के हाथों विधिपूर्वक वासक्षेप किया गया। साथ ही, प्राचीन वास्तु के गिराने का विधिवत मुहूर्त भी संपन्न हुआ। यह जानकारी प्रचार प्रमुख संपत जैन ने दी।

गोडवाड़ संघ के अध्यक्ष फतेचंदजी रांका एवं सचिव गणपतजी मेहता के कुशल नेतृत्व में यह भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन संपतजी जैन ने किया। इस आयोजन में गोडवाड़ जैन संघ के ट्रस्टीगण, संघ के वरिष्ठ सदस्य, महिलाएं एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इसके साथ ही प्रकाश छाजेड, ललित ललवानी,भद्रेश बाफना,रोहित बाफना,सुरेश कंकुलोल,विजय नहार,कमलेश नहार,किरण बलदोटा, विजय सोनिमलिया,राजू मेहता, सुरेश वोरा,सुरेश बाफना एवं विमल संघवी सभी गणमान्य उपस्थित थे।

समाज के सभी सदस्यों ने इस भव्य आयोजन की सराहना की और नुतन गोडवाड़ भवन के निर्माण कार्य में सहयोग का संकल्प लिया। यह आयोजन गोडवाड़ जैन समाज की एकता, समर्पण एवं धार्मिक आस्था का अद्भुत प्रमाण बना।

Exit mobile version