Site icon Jan Bharat Samachar

महाराष्ट्र का बजट: विकास को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम _उच्च शिक्षा चंद्रकांत पाटिल

Spread the love

मुंबई. महाराष्ट्र की महायुती सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री अजित पवार ने आज राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। यह बजट प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकास के दृष्टिकोण और मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस जी की संकल्पना को और अधिक मजबूती देने वाला साबित होगा। यह विचार उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने अपने x एकाउंट पर ट्वीट कर कहा।

साथ की उन्होंने कहा,बजट में किसानों, आदिवासियों, गन्ना मजदूरों, महिलाओं, कर्मचारियों, युवाओं, व्यापारियों और उद्यमियों सहित समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है। साथ ही, कृषि, उद्योग, ऊर्जा, सुरक्षा और पर्यटन क्षेत्रों के विकास के लिए भी समुचित प्रावधान किए गए हैं।

उच्च शिक्षा विभाग के लिए 810 करोड़ रुपये और तकनीकी शिक्षा विभाग के लिए 2,288 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान

उच्च शिक्षा विभाग के लिए 810 करोड़ रुपये और तकनीकी शिक्षा विभाग के लिए 2,288 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है, जिससे इन विभागों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। वहीं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों (बचत गट) के लिए की गई घोषणाएं उनके सशक्तिकरण को और गति देंगी।

सरकार ने पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया है, जिससे महाराष्ट्र ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकेगा। गृह विभाग के लिए किया गया बजट प्रावधान पुलिस बल को अधिक सक्षम बनाने और राज्य को अपराधमुक्त करने में सहायक सिद्ध होगा।

इतना ही नहीं, महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास को संजोने के लिए भी अहम घोषणाएं की गई हैं। आगरा और संगमेश्वर में छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक तथा पानीपत में मराठा शौर्य स्मारक स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, जो राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत करेगा।

कोट_

कुल मिलाकर, यह बजट महाराष्ट्र को प्रगति की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ाने वाला साबित होगा। इस प्रभावी बजट के लिए महायुती सरकार का धन्यवाद ।

उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल.

 

 

 

 

Exit mobile version