Site icon Jan Bharat Samachar

भारती विद्यापीठ पूना कॉलेज ऑफ फार्मसी द्वारा पूर्व छात्राओं का सम्मान

Spread the love

पुणे. भारती विद्यापीठ के पूना कॉलेज ऑफ फार्मसी (एरंडवणे) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 15 मार्च 2025 को सुबह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर, ईर्षा संशोधन संस्था (भारती विद्यापीठ) की विभाग प्रमुख डॉ. साधना जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

इस कार्यक्रम में पूना कॉलेज ऑफ फार्मसी की 1986 बैच की पूर्व छात्रा और विनसीया लाईफ सायन्सेस (पुणे) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंजुषा जोशी तथा 1991 बैच की पूर्व छात्रा और क्लिनिकल ट्रायल्स डेटा एंड एनालिटिक्स (मुंबई) की सल्लागार इंद्राणी काकड़े को औद्योगिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और कार्य के लिए सम्मानित किया गया।डॉ. साधना जोशी ने छात्राओं को भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न शैक्षणिक छात्रवृत्ति के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।इस अवसर पर पूना कॉलेज ऑफ फार्मसी के प्राचार्य डॉ. आत्माराम पवार, उपप्राचार्य और भारती पीसीपी सखी महिला सशक्तीकरण विभाग की प्रमुख डॉ. वर्षा पोखरकर उपस्थित थीं।इस कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मुग्धा सुर्यवंशी ने किया।

Exit mobile version