Site icon Jan Bharat Samachar

हिंजवड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में सड़क पर चलते टेम्पो ट्रैवलर में लगी आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Spread the love

पुणे. हिंजवड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के फेज 1 रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। व्योमा ग्राफिक्स कंपनी के टेम्पो ट्रैवलर (MH14 CW 3548) में अचानक आग लग गई। इस हादसे में वाहन में सवार 12 यात्रियों में से 4 की जलकर मौत हो गई, जबकि अन्य 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी व्योमा ग्राफिक्स कंपनी के कर्मचारी थे। यह घटना आज  सुबह करीब 7 बजे की है। इस घटना ने यहां हर किसी को हैरान करते हुए सदमे में डाल दिया है।

 

 

पिछला दरवाजा नहीं खुल पाया

हिंजवडी फेज वन में ड्राइवर को गाड़ी के नीचे से आग की लपटें और अचानक धुंआ दिखा। उस दौरान ड्राइवर और सामने का स्टाफ तुरंत नीचे उतर गया, लेकिन पिछला दरवाजा नहीं खुलने से इसमें बैठे चार कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए रुबी हॉल क्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस घटना की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Exit mobile version