Site icon Jan Bharat Samachar

अखिल भारतीय श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न

Spread the love

पुणे. अखिल भारतीय श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक जय जिनेंद्र प्रतिष्ठान, पुणे में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन श्री सुनील सिंघी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरेश शाह ने की। इस महत्वपूर्ण सभा में समाज व देशहित में आगामी वर्षों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया।

कार्यकम की शुरुआती  युवक महासंघ, पुणे के अध्यक्ष विलास शाह ने सभी को  पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। राष्ट्रीय सचिव श्री सुनील गांग ने गत सभा का वृतांत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष  अचल जैन ने युवक महासंघ की नई वेबसाइट का विधिवत लोकार्पण किया। देवेंद्र जैन ने साधर्मिक भक्ति के अंतर्गत समाज के निराधार गरीब रिक्शा चालकों एवं ओला-उबर ड्राइवरों की सहायता कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की जानकारी दी।लिया। यह  जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री समीर एस जैन ने दी.

 

बैठक में लिया गए प्रमुख निर्णय 

1. वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

2. भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक उत्सव

3. भगवान महावीर जन्म कल्याणक उत्सव

4. शासन स्थापना दिवस का भव्य आयोजन

5. श्री वीरचंद राघवजी जयंती समारोह।

6. पर्व पर्युषण के दौरान साधर्मिक भक्ति योजना का कार्यान्वयन।

7. साधु-साध्वी वैयावच्च (सेवा) की व्यवस्था।

8. विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मान्यवरों को पुरस्कार प्रदान।




 

भूतपूर्व अध्यक्ष श्री गौतम जैन ने चेन्नई में किए जा रहे मानव सेवा कार्यों का परिचय दिया। श्री जिग्नेश दोषी ने मुंबई में अनुकंपा दान एवं विभिन्न सामाजिक कार्यों की चर्चा की। श्री रणजीत कवाड़ ने राजस्थान में किए जा रहे सेवाकार्यों का विवरण दिया, जबकि मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की जानकारी दी।

गुजरात से पधारे  जयेश शाह ने हर वर्ष करीब 2000 दर्जन निःशुल्क नोटबुक वितरण की पहल की जानकारी दी और राज्य में चल रहे अन्य सेवाकार्यों का उल्लेख किया। पुणे के श्री सतीश शाह ने महाराष्ट्र में हो रहे समाजसेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरीब व वंचित वर्ग की सहायता करना महासंघ का मुख्य उद्देश्य है।मुंबई के श्री नरेंद्र वाणी गोता ने समाज सेवा के लिए प्रेरित किया, वहीं श्री विनोद बरबोटा ने बैठक को मार्गदर्शन प्रदान किया। अंत में श्री विकास बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

इस बैठक के सफल आयोजन में पुणे इकाई के श्री संपत जैन, गौतम छाजेड़, ललित गुंदेचा, शरद शाह, भद्रेश बाफना, प्रमोद शाह, नितिन जैन, नीलेश शाह, संदीप पारेख, ललित ओसवाल, निमिष शाह सहित अन्य सदस्यों ने विशेष योगदान दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री समीर एस. जैन ने बैठक की सफलता की जानकारी दी।

यह बैठक समाज सेवा एवं आध्यात्मिक आयोजनों के प्रति महासंघ की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और भविष्य में समाज के उत्थान हेतु अनेक सराहनीय योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Exit mobile version