Jan Bharat Samachar

मिथिला समाज संस्था पुणे का कार्यकारणी बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन

Spread the love

पुणे.  मिथिला समाज संस्था द्वारा रविवार को 16 मार्च को लोहेगांव स्थित त्रिमूर्ति लॉन में कार्यकर्ता कि बैठक और मिलन समारोह का आयोजन बहुत धूमधाम से किया गया। समारोह में पुणे में रहने वाले लगभग 175 मैथिल लोग शामिल हुए।। मिथिला समाज संस्था के द्वारा विशिष्ट कार्यकर्ता 2024-2025 का सम्मान श्रीमति प्रभाषणी सिंह, श्रीमती नूतन ठाकुर और श्री राम शरण मंडल को दिया गया। मिथिला समाज संस्था के द्वारा श्रीमती निवेदिता जी को वैदेही सम्मान और तन्मय को मैथिल मित्र से सम्मानित किया गया।। संस्था के अध्यक्ष संगीता कुमारी के अनुसार पुणे में रहने वाले मैथिल लोग के समस्या को दूर करना संस्था का लक्ष्य है। संस्था के सचिव ऋषि झा के द्वारा पुणे दरभंगा ट्रेन प्रतिदिन चालू करवाने, पुणे दरभंगा विमान सेवा और मिथिला भवन का निर्माण का लक्ष्य रखा गया जिसे उपस्थित सारे लोगों ने सहमति दी। संस्था के कोषाध्यक्ष  अजय मिश्रा के द्वारा 2024-2025 का लेखा जोखा संस्था के सदस्यों के सामने रखा।

संस्था को आगे बढ़ाने के लिये संस्था के उपाध्यक्ष जटा शंकर चौधरी,महासचिव गणेश झा उपसचिव सुमन झा ने भी अपने अपने सुझाव दिए। सामाजिक कार्यकर्ता श्री मनमोहन झा , प्रेम कांत मिश्रा ने भी काफी सुझाव सबके सामने रखे।रिदान ऐरे ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुरभि अपलेश जी ने महिला को लेकर बहुत सारी बातों को संस्था के समक्ष्य रखी जिसे सबने समर्थन किया। सामाजिक कार्यकर्ता विजय झा ने संस्था के कामों को सराहना किए।समारोह में संस्थापक सदस्य पवन चौधरी , परेश ठाकुर, ॐ प्रकाश झा, कृपांशु झा, रविन्द्र मिश्रा, पवन चौधरी (लोहेगांव),बसंत सिंह,अमीत झा, गौरव झा, सुभाष झा, विनोद मंडल, राजन मिश्रा , मंजू दास, प्रभा रानी,नितेश सिंह,प्रनीत जी शामिल थे।

Exit mobile version