Site icon Jan Bharat Samachar

आने वालो दिनों में मतदाता सूचियों में सुधार कर उन्हें अद्यतित किया जाएगा – जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी

Spread the love

पुणे.  जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में सुधार और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष सुधार अभियान चलाया जाएगा। मतदाता सूचियों में दोहरे नाम, मृत व्यक्तियों के नाम और स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। यह जानकारी जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने दी। जिलाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी डूडी ने कहा कि मतदान केंद्र स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से मतदाता सूचियों का सत्यापन किया जाएगा। दो स्थानों पर दर्ज मतदाताओं के नाम हटाकर केवल एक स्थान पर ही सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि मृत मतदाताओं के नाम हटाने के लिए ग्राम पंचायत, नगर परिषद और महानगरपालिका से मृत्यु प्रमाण पत्र की सूची प्राप्त की जाएगी। इसी आधार पर आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। इसके अलावा, स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं का बीएलओ द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा और उनकी जानकारी अद्यतित की जाएगी। इस बैठक में उपजिल्हाधिकारी चुनाव मीनल कळसकर, विविध राजकीय पार्टी जिला प्रमुख व प्रतिनिधी उपस्थित थे.

मतदाता सूची में पारदर्शिता और सुधार की प्रक्रिया
मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटियों को दूर करने के लिए प्रशासन बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण देगा। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि इस पूरी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। डूडी ने राजनीतिक दलों से इस सुधार प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की। बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। बैठक की शुरुआत में निर्वाचन शाखा की ओर से इस संबंध में एक प्रस्तुति दी गई।

Exit mobile version