Site icon Jan Bharat Samachar

मुलानी आय केअर सेंटर द्वारा शनिवार को ग्लूकोमा जागरूकता के लिए साइकिल रैली

Spread the love

पुणे: विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अवसर पर, पुणे स्थित मुलानी आय केअर सेंटर की ओर से ग्लूकोमा जागरूकता के लिए एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। यह साइकिल रैली आगामी शनिवार (दिनांक 22) को शाम 5 बजे पुणे कैंप क्षेत्र में निकलेगी। इस रैली में मुलानी आय केअर सेंटर के डॉक्टर, कर्मचारी, स्वयंसेवक, छात्र और पुलिस कर्मी भाग लेंगे। इसके साथ ही, मुलानी आय केअर सेंटर द्वारा 24 और 25 मार्च 2025 को दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक एमजी रोड स्थित मुलानी आय केअर सेंटर में नि:शुल्क ग्लूकोमा जांच शिविर का आयोजन किया गया है। सेंटर की प्रमुख डॉ. समिता मुलानी-कटारा ने अधिक से अधिक नागरिकों से इस नि:शुल्क ग्लूकोमा एवं नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Exit mobile version