Jan Bharat Samachar

रंगपंचमी पर वृद्धाश्रम में फूलों से सजी खुशियों की होली

Spread the love

पुणे: रंगपंचमी के पावन अवसर पर मातोश्री वृद्धाश्रम में मातृ-पितृ प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एवं नगरसेवक प्रवीण चोरबेले की ओर से फूलों की रंगपंचमी का आयोजन किया गया।

हर वर्ष की तरह इस बार भी वृद्धाश्रम के आजी-आजोबा (बुजुर्ग) इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही रंगपंचमी की शुरुआत हुई, बुजुर्गों ने उम्र का बंधन तोड़ते हुए गीतों की धुन पर नृत्य किया और एक-दूसरे पर फूल बरसाए। इस आयोजन से प्रसन्न होकर वृद्धजनों ने कहा, “प्रवीण चोरबेले हमें पिछले 20 वर्षों से जानते हैं और हर साल हमारे साथ रंगपंचमी का यह उत्सव मनाते हैं। वे हमारे लिए बेटे समान हैं।”

आनंदोत्सव के बीच कई बुजुर्गों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “बचपन में हमने ऐसी ही मस्ती की थी। अब सालों बाद प्रवीण बाला की वजह से हमें फिर से रंगपंचमी का असली आनंद मिल रहा है। हर साल वे हमें इस तरह खुशियां देते हैं, अल्पाहार करवाते हैं और सालभर हमारी जरूरतों का ख्याल रखते हैं। साथ ही, हमें घूमने भी ले जाते हैं और कठिन समय में हमेशा हमारे साथ खड़े रहते हैं।”

इस विशेष अवसर पर प्रवीण चोरबेले के साथ संजय चोरडिया, अनिल भंसाली, राजेंद्र सरदेशपांडे, रमेश देवकुळे, शैलाताई शेवाळे, कैलास परदेशी, अशोक वस्ते, पांडुरंग जगताप, हनुमंत मोरे, मनीषा खैरे, छाया चांदन, शिवा केंगारे, मयूर कोठारी, हेमंत जगताप, संजय माने, राहुल साळुंखे, सौरभ भडकुंबे, वेंकटेश भंडारी, इर्शाद अली, अमित माशाळे सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रंगपंचमी के इस रंगारंग कार्यक्रम ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को न केवल खुशियां दीं, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि प्रेम और अपनापन किसी भी त्योहार को यादगार बना सकता है।

Exit mobile version