Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज: लोहगांव में 41.4°C

Spread the love

पुणे. इस साल गर्मी ने मार्च में ही अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दिनभर कड़ी धूप होने के कारण गर्मी का अहसास होने लग है।पुणे के लोहगांव में बुधवार को 41.4°C तापमान दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। शहर के अन्य हिस्सों में भी तापमान औसत से अधिक बना हुआ है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

इससे पहले 12 मार्च को कोरेगांव पार्क और लोहगांव में 40.2°C तापमान दर्ज किया गया था। कुछ दिनों की राहत के बाद अब तापमान फिर से तेजी से बढ़ रहा है।मार्च में अंत तक ही काफी गर्मी का अहसास होने लग है।

 

पुणे के अलग-अलग इलाकों में तापमान (बुधवार, 26 मार्च) दर्ज की गई तापमान

लोहगांव: 41.4°C

कोरेगांव पार्क: 40.8°C

मगरपट्टा: 39.5°C

चिंचवड: 39.2°C

वडगांव शेरी: 38.7°C

शिवाजीनगर, पाषाण: 38.6°C

एनडीए: 37.8°C

 

 

गत वर्षों में मार्च के दौरान शिवाजीनगर में अधिकतम तापमान:

2024: 36.5°C

2023: 33.4°C

2022: 36.7°C

2021: 36.6°C

2020: 34.1°C

गर्मी बढ़ने के कारण और संभावित मौसम परिवर्तनमौसम विभाग के वैज्ञानिक एस. डी. सानप के अनुसार, इस समय पुणे में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक है। दक्षिण और उत्तर भारत के राज्यों में भी तापमान बढ़ रहा है, जिससे पुणे में भी गर्मी बढ़ने के संकेत मिले हैं। इसके अलावा, हवा में नमी की मात्रा कम होने और न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण भी गर्मी अधिक महसूस हो रही है।

 

29 से 31 मार्च के बीच हल्की बारिश की संभावना

बढ़ती गर्मी के बीच 29 से 31 मार्च के बीच मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

 

Exit mobile version