Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे मंडल पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

Spread the love
    पुणे  मंडल के विभिन्न स्टेशनों, डिपो, कारखानों, कार्यालयों तथा रेल परिसरों में विश्व  पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यापक वृक्षारोपण किया गया I  मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने इस अवसर पर पुणे स्थित संगम पार्क में  वृक्षारोपण किया I इस दौरान अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण किया I इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने पर्यावरण संवर्धन के लिए वृक्षारोपण को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा की वृक्ष लगाने से हमे शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होती है,  साथही  हम सब यदि पर्यावरण की रक्षा करे तो इसका सभी को  फायदा होगा I
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण को बचाने के बारे में संदेश देती हुई  रैली जगह जगह निकाली गई जिसमें एक रैली का आयोजन पुणे स्टेशन पर किया गया I रैली में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, सफाई कर्मचारी , यात्री तथा लोग शामिल हुए जिसका समापन महात्मा गांधी स्टेच्यू के पास हुआ I एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी मंडल पर किया गयाI
मंडल के सभी  विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने पर्यावरण के प्रति कर्तव्य निभाते हुए उत्साहपूर्वक कोल्हापुर, मिरज, सातारा, बारामती, खडकी आदि स्टेशनों सहित  रेल अस्पताल, रुनिंग रूम, रेल आवास परिसर में वृक्षारोपण किया I कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर शादाब जमाल ने किया I
— — —
Exit mobile version