Jan Bharat Samachar

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज श्री लक्ष्मी नृसिंह देवता के किए दर्शन

Spread the love

पुणे.  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज इंदापुर तालुका के नीरा नरसिंहपुर में श्री लक्ष्मी नृसिंह देवता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर खेल व युवक कल्याण मंत्री दत्तात्रय भरणे, ग्राम विकास मंत्री जयकुमार गोरे, विधायक विजय शिवतारे, राहुल कुल, पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल, पूर्व सांसद रणजीतसिंह देशमुख, पूर्व विधायक राम सातपुते, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. श्रीकर परदेशी, जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने श्री नृसिंह की कर्पूर आरती और महाआरती की। इसके बाद उन्होंने श्री लक्ष्मी देवी के दर्शन किए। मंदिर के मुख्य पुजारी प्रसाद दंडवते ने पूजा संपन्न कराई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री क्षेत्र नीरा नरसिंहपुर विकास आराखड़े के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों व मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों से ली। मुख्य ट्रस्टी ज्ञानेश्वर अरगडे, ट्रस्टी अभय कुमार वांकर और डॉ. प्रशांत सुरू ने देवस्थान ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत और सम्मान किया। वहीं, ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच अर्चना सरवदे और अन्य सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर प्रांताधिकारी वैभव नावडकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेश बिरादार, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन राठौड़, तहसीलदार जीवन बनसोडे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Exit mobile version