Site icon Jan Bharat Samachar

विद्यार्थियों और श्रमिकों के लिए ‘देवपुष्प किचन’की शुरुआत

Spread the love

पुणे.विद्यार्थियों और श्रमिकों के लिए देवपुष्प समाज विकास प्रतिष्ठान द्वारा शुरू किए गए ‘देवपुष्प किचन’ का उद्घाटन 31 मार्च को महाराष्ट्र गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष डॉ. कुमार सप्तर्षी के हाथों किया गया। यह कार्यक्रम सदाशिव पेठ में निंबाळकर साइकिल मार्ट के सामने शाम 5:30 बजे आयोजित किया गया था। इस किचन में सप्ताह के सातों दिन विद्यार्थियों, मध्यम वर्ग और श्रमिकों को सात्विक भोजन सस्ते दामों में उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर  सौ. रत्नमाला दीपक मोहिते, दीपक मोहिते, विनोद मोहिते और प्रमोद मोहिते ने अतिथियों का स्वागत किया। स्ट्रीट वेंडिंग कमिटी की राज्य की पहली सदस्य भीमाबाई लाडके को थाली भेंट कर उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय कानडे, संदीप बर्वे, नीलम पंडित, एडवोकेट स्वप्नील तोंडे, सचिन शेंडगे और निहाल सातपुते समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।

 

Exit mobile version