Site icon Jan Bharat Samachar

शहर में गुरुवार को जलापूर्ति बंद

Spread the love

पुणे. शहर में गुरुवार को जलापूर्ति नहीं की जाएगी। इस दौरान महानगर पालिका दवारा गर्मियों से पहले जरूरी रखरखाव और मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके अलावा अगले दिन शुक्रवार को देर से और कम दबाव से पानी की आपूर्ति की जाएगी।

शटडाउन के दौरान नया पर्वती जल उपचार केंद्र (500 एमएलडी), पुराना पर्वती जल उपचार केंद्र और इसके अंतर्गत आने वाली पानी की सभी प्रमुख टंकियां, पर्वती टैंकर पॉइंट, भामा आसखेड़ जल केंद्र, लश्कर जल केंद्र, होलकर जल केंद्र, वड़गांव जल केंद्र क्षेत्र, राजीव गांधी पंपिंग कात्रज चौक क्षेत्र (केदारेश्वर टैंक, महादेवनगर टैंक, अगम मंदिर टैंक, श्रीहरि टैंक), खड़कवासला जैकवेल , वारजे चरण संख्या 1और 2,वारजे जल केंद्र और एसएनडीटी, एचएलआर आदि जगहों पर मरमत के कार्य किए जाएंगे।

इसके अलावा चांदनी चौक टैंक क्षेत्र, गांधी भवन टैंक क्षेत्र, पैन कार्ड क्लब जीएसआर टैंक क्षेत्र, वारजे जल केंद्र के पास जीएसआर टैंक क्षेत्र, खड़कवासला रॉ वॉटर, गणपति माथा और पुराना वारजे जल केंद्र, एस.एन. डी.टी. (एमएलआर) क्षेत्र और चतुश्रृंगी टैंक क्षेत्र के साथ-साथ कोंढवे-धावड़े जल केंद्र और रॉ वाटर आदि सभी स्थानों पर एक ही दिन में तत्काल विद्युत, पंपिंग सुधार और निर्माण कार्य किए जाएंगे। अफसरों का कहना है कि यदि अभी मरम्मत कार्य नहीं किए गए, तो गर्मियों में पानी की बढ़ती मांग को पूरा करने में परेशानी होगी और अचानक जलापूर्ति बाधित होने की संभावना बढ़ जाएगी।

Exit mobile version