Jan Bharat Samachar

निजी बस चालको द्वारा यात्रियों की लूट पर रोक लगाने की मांग – संदीप खर्डेकर

Spread the love

पुणे. गर्मी की छुट्टियों के दौरान नागरिक बड़ी संख्या में अपने मूल स्थानों की यात्रा करते हैं। इस दौरान रेल यात्रा में लंबी प्रतीक्षा सूची के कारण यात्री निजी बसों की ओर रुख करते हैं। लेकिन बस ऑपरेटर इस आवश्यकता का अनुचित लाभ उठाते हुए किराए में कई गुना वृद्धि कर देते हैं।छुट्टियों शुरू होते ही निजी बस चालकों द्वारा किराए में भारी बढ़ोतरी कर यात्रियों का शोषण किया जा रहा है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता संदीप खर्डेकर ने परिवहन राज्य मंत्री माधुरीताई मिसाळ को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही उन्होंने कहा कि यात्रियों की इसी जरूरत को समझते हुए निजी बस मालिक किराए में भारी वृद्धि कर ग्राहकों का शोषण करते हैं। आज ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट देखने पर पता चला कि पुणे से हैदराबाद, इंदौर, बेंगलुरु, नागपुर और विभिन्न स्थानों की यात्रा के लिए वर्तमान दरें पहुंच के भीतर हैं और लगभग 1200 रुपये हैं, जबकि छुट्टियों के दौरान मई में दरें दोगुनी / तिगुनी हो जाती हैं। इसलिए उन्होंने प्रादेशिक परिवहन अधिकारियों (RTO) पर भी इस लूट पर आंखें मूंदने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने परिवहन राज्य मंत्री माधुरीताई मिसाळ से आग्रह किया कि वे RTO अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दें और आवश्यकता पड़ने पर निजी बस संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें जवाबदेह ठहराएं। उन्होंने इस विषय को गंभीरता से लेने और महाराष्ट्र के नागरिकों को राहत देने की मांग की।

Exit mobile version