Site icon Jan Bharat Samachar

गोयल गंगा ग्रुप के एमडी जयप्रकाश गोयल का दुखद निधन

Spread the love

पुणे .पुणे के भवन निर्माण क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम, जयप्रकाश जी गोयल (आयु 76 वर्ष), का आज दिनांक 01 अप्रैल 2025 को अल्प बीमारी के कारण दुःखद निधन हो गया। वे गोयल गंगा ग्रुप के संस्थापक थे और अपने सामाजिक व व्यावसायिक योगदान के लिए जाने जाते थे।

श्री गोयल के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा कल, बुधवार 02 अप्रैल 2025 को प्रातः 9:00 बजे कैंप फार्म हाउस से निकलेगी और अंतिम संस्कार सुबह 10:00 बजे वैकुंठ श्मशान भूमि, नवी पेठ में संपन्न होगा।

जयप्रकाश जी गोयल के पीछे गीता गोयल (धर्मपत्नी), अतुल गोयल (पुत्र), अमित गोयल (पुत्र) का भरा पूरा परिवार है। जयप्रकाश गोयल के दुखद निधन से शहर के भवन निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों और अग्रवाल समाज तथा अन्य समाजों में शोक की लहर दौड़ गई है।

दैनिक भारत डायरी के कार्यकारी संपादक विशाल अग्रवाल ने जयप्रकाश जी गोयल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि दैनिक भारत डायरी से उनका आरंभ से ही अटूट रिश्ता था। स्वर्गीय गोयल हमारी स्मृतियों में सदैव अजर अमर रहेंगे।

Exit mobile version