Site icon Jan Bharat Samachar

वि. चंद्रकांतदादा पाटील ने उपायुक्त संदीप कदम की लगाई फटकार

Spread the love

पुणे. पुणे विधयाक चंद्रकांतदादा पाटील एक बार फिर सूस ठोस कचरा प्रकल्प को लेकर आक्रामक रुख में नजर आए। उन्होंने पुणे महानगरपालिका के ठोस कचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त संदीप कदम की कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी कि अगर प्रकल्प आज ही बंद नहीं हुआ, तो कल इसके खिलाफ धरने पर बैठने की नौबत आ जाएगी।

सूस रोड पर स्थित गीले कचरे से सीएनजी बनाने वाले इस प्रकल्प को बंद करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। जनवरी 2024 में इसे चरणबद्ध तरीके से बंद कर नांदे-चांदे में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया था। इसी विषय को लेकर आज चंद्रकांत पाटील के निवास स्थान पर महानगरपालिका के घनकचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त संदीप कदम के साथ एक बैठक हुई। इस बैठक में पाटील ने प्रकल्प की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।इस बैठक में चंद्रकांतपाटील ने कड़े शब्दों में पूछा कि अभी तक प्रकल्प का स्थानांतरण क्यों नहीं हुआ? इस पर उपायुक्त संदीप कदम स्पष्ट उत्तर देने से बचते नजर आए। इस रवैये से नाराज पाटील ने महानगरपालिका की निष्क्रियता पर तीखी नाराजगी जताई। उन्होंने महानगरपालिका आयुक्त डॉ. राजेंद्र भोसले से भी फोन पर संपर्क कर प्रशासन की लचर कार्यशैली पर नाराजगी जताई। साथ ही, उपायुक्त संदीप कदम को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रकल्प आज ही बंद नहीं हुआ, तो कल विरोध प्रदर्शन के लिए तैयार रहें।

Exit mobile version