Site icon Jan Bharat Samachar

आज और कल भी बारिश की संभावना

Spread the love

पुणे.गर्मी से परेशान पुणेवासियों के लिए गुरुवार काफी राहत लेकर आया। गुरुवार को  शाम में पुणे के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई।  कहीं एक, तो कहीं डेढ़ घंटा या उससे ज्यादा समय तक जमकर बारिश होती रही। तेज हवाओं के साथ  बिजली भी गरजे।शहर व उसके आसपास के क्षेत्रों में ओले भी गिरे। बारिश और हवा के तेज वेग के कारण शहर में लगभग 20 जगहों पर पेड़ गिर गए, वहीं कई जगह ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

आज और कल भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज और शनिवार को भी बारिश की संभावना व्यक्त की है ।सुबह से दोपहर तक गर्मी रहेगी और शाम तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन इलाकों में बत्ती गुल

कल  आवासीय क्षेत्रों में बत्ती भी गुल हो गई। शहर के मध्य भाग के साथ-साथ पुणे के उपनगरीय इलाकों में भी गरज के साथ तेज गिरे बारिश हुई। दोपहर तीन बजे बाद ही बारिश के आसार लगने लगे थे। साढ़े तीन से चार बजे के बीच शुरू हुई बारिश धीरे-धीरे तेज होती गई। शहर ‘के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। शहर के पाषाण इलाके में सर्वाधिक बारिश रेकॉर्ड की गई। शिवाजीनगर 5.9, पाषाण में 18.1, चिंचवड़ में 5.5, लोनावाला में 7.5, एनडीए में 4, कोरेगांव पार्क में 3.5, लवले में 7. 5, वड़गांव शेरी में 7. हवेली में 6.5, दापोड़ी में 4.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गुरुवार दोपहर शहर का तापमान लगभग 35 डिग्री रहा।

भारती विद्यापीठ, कोथरूड, कात्रज और आंबेगांव पठार जैसे इलाकों में भारी बारिश हुई। भारी बारिश से सदाशिव पेठ, मार्केट यार्ड, सिंहगढ़ रोड, पौड रोड, डेक्कन, कोथरूड, नांदेड़ सिटी, सुस, नरहे और धायरी समेत कई इलाके प्रभावित हुए। दक्षिण पुणे के कई इलाकों, बावधन, सुस आदि क्षेत्रों में आधे घंटे से ज्यादा, तिलक रोड पर करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही।

कई इलाकों में गिरे पेड़

अचानक हुई तेज बारिश के कारण बहुत जगह पानी जमा हो हो गया। इससे पैदल आने-जाने वाले लोगों और वाहनचालकों को काफी परेशानी हुई। इसके अलावा तेज हवाओं के कारण अलग-अलग हिस्सों में 15 से 20 पेड़ गिरे। कुछ पेड़ कारों पर भी गिरे, जिससे टूट-फूट हुई। कुछ स्थानों पर लोहे के शेड गिरने की भी जानकारी मिली है।

Exit mobile version