Jan Bharat Samachar

जरूरतों पर आधारित योजनाओं का अधिक महत्व – वि.चंद्रकांतदादा पाटील

Spread the love

पुणे . “किसी संस्था या गणेश मंडल को वास्तव में क्या ज़रूरत है, इसे समझकर उसके अनुसार योजनाएं बनाना अधिक प्रभावी होता है। यही वजह है कि क्रिएटिव फाउंडेशन और मुकुलमाधव फाउंडेशन द्वारा किया गया कार्य अत्यंत सराहनीय है,” यह विचार विधायक  चंद्रकांतदादा पाटील ने व्यक्त किया।

क्रिएटिव फाउंडेशन और मुकुलमाधव फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 35 संस्थाओं, गणेश मंडलों, वरिष्ठ नागरिक संघों, जातीय संगठनों एवं भजनी मंडलों को कुर्सियाँ, स्पीकर सेट, वॉटर कूलर आदि उपयोगी वस्तुएं भेंट की गईं। इस मौके पर वि.चंद्रकांतदादा पाटील ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि कई बार कोई योजना एक-दो साल चलती है और फिर बंद हो जाती है, लेकिन सालों से निरंतर सामाजिक कार्य करते रहना ही इन दोनों फाउंडेशनों की सबसे बड़ी विशेषता है।

इस कार्यक्रम में क्रिएटिव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर, मुकुलमाधव फाउंडेशन के सचिन कुलकर्णी, योगेश रोकडे, नगरसेविका मंजुश्री खर्डेकर, प्रतीक खर्डेकर, सतीश कोंडाळकर, भाजपा कोथरूड मंडल अध्यक्ष डॉ. संदीप बुटाला, नगरसेवक दीपक पोटे,नितीन कंधारे, सतीश गायकवाड , विशाल धनवडे, प्रशांत हरसूले, मंदार बलकवडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

वि.चंद्रकांतदादा पाटील ने आगे कहा कि केवल सरकार पर निर्भर रहकर समाज की स्थितियों में सुधार नहीं लाया जा सकता, इसके लिए समाज के दानशील लोगों को भी आगे आकर मदद करनी चाहिए।

क्रिएटिव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने बताया कि उनकी संस्था नकद चंदा न लेकर उपयोगी वस्तुएं प्रदान करने का निर्णय लेकर इस दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब संस्थाएं मदद के लिए आती हैं तो उनकी बातों से उनकी असल जरूरतों का पता चलता है, इसी से प्रेरणा लेकर कुर्सियां, स्पीकर, वॉटर प्युरिफायर, पंखे, अनाज आदि देने की योजना बनी।

इस अवसर पर ग्लोबल ग्रुप, संजीव अरोरा मित्र परिवार, नवलराय ए. हिंगोरानी चैरिटेबल ट्रस्ट, वेस्टर्न इंडिया फोर्जिंग जैसे संगठनों ने भी मिलकर सेवाकार्य का मॉडल तैयार किया है और जरूरतमंद संस्थाओं को मदद पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में अखिल भारतीय मराठा महासंघ, ऑल आर्टिस्ट फाउंडेशन, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ, हिंदुत्ववादी बहुजन मोर्चा, गोंधळी समाज संघटना, रोलबॉल असोसिएशन, नेचर वॉक ट्रस्ट, परशुराम हिंदू सेवा संघ, सेंटर फॉर मेंटल हेल्थ एंड डिसएबिलिटीज, एनएबलर ट्रस्ट, देशप्रेमी मित्र मंडल, दशभुजा मित्र मंडल, बाल तरुण मंडल, एकता मंडल आदि संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रास्ताविक संदीप खर्डेकर ने किया, स्वागत  मंजुश्री खर्डेकर ने किया, आभार प्रदर्शन योगेश रोकडे ने किया और संयोजन प्रतीक खर्डेकर व कल्याणी खर्डेकर ने किया।

 

 

 

Exit mobile version